सलोन (रायबरेली)।
सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले आरोपियों पर सलोन पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना सलोन पुलिस टीम ने आशीष तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं विनोद कुमार मोर्या के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर अमित सिंह ने कहा –
“सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, भड़काऊ संदेश प्रसारित करने और आपसी सौहार्द बिगाड़ने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आशीष तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि विनोद कुमार मोर्या पर भी विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस सोशल मीडिया पर हर गतिविधि पर सतर्क निगरानी रख रही है और भविष्य में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।”
सलोनपुलिस #रायबरेली #भड़काऊपोस्ट #आशीषतिवारी #विनोदकुमारमौर्या #यूपीपुलिस #CrimeNews #PoliceAction
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



