google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मां दुर्गा के पांडाल सजे भक्तों की रही भारी भीड़ पुलिस रही मुस्तैद*

*समाज जागरण*
राजगढ़ मीरजापुर / विकासखंड राजगढ़ के ग्रामीण इलाकों में मां दुर्गा की प्रतिमा पंडाल में सजा दी गई है जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ हो रही है। नव दुर्गा पूजा समिति नौडिहवा के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहां की मां दुर्गा के पंडाल में आए सभी भक्तगण मां की आरती और प्रसाद जरूर ग्रहण करें।

इसके अलावा गांव के ही बाबू नंदन सिंह, गणेश सिंह, विनय सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, छोटु, शुभम, और पुजारी राजकुमार सिंह रहे।राजगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के नौडिहवा, धनसीरिया, सतौहा, निकरिका, सेमरा बरहो, रामपुर बरहो, खोराडीह, नदिहार, राजगढ़, कुड़ी, बड़वा महादेव मंदिर, रामपुर शकतेशगढ़, भावा, लगभग 83 ग्राम पंचायत की गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित हो गई है ग्रामीणों के भीड़ ज्यादा होने और पुलिस भी ग्रामीण इलाकों में ग्रस्त लगा रही है।

इसके अलावा कोई अप्रिय घटना ना घटे पुलिस ग्रामीणों से सहयोग भी ले रही है। नदिहार धनसीरिया की मां दुर्गा की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)