9 दिन, 9 कलाए महिलाओं के लिए नि: शुल्क विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) – रिद्धि भास्कर खुर्सांगे (मा.नगरसेविका ) तथा
मनीषा टेमकर ( संस्थापिका अध्यक्षा मैक क्रिएशन फाउंडेशन ) द्वारा दिनांक: 4/10/2024 से 13/10/2024 तक काजुपाडा बोरीवली पूर्व यहा किया गया था। इस कार्यक्रम में 9 दिन 9 विभिन्न कला सिखाई गई। जैसे की संस्कार भारती रंगोली, क्रिएटिव रंगोली, ब्लीच और क्लिनअप, हेअर कट, फेस योग और स्किन केअर,हेयर स्टाइलिंग, साड़ी ड्रेपिंग मेकअप, नेल आर्ट, अंतिम दिन-प्रमाण पत्र वितरण तथा महिलांको प्रोसाहीत करनेहेतु बेस्ट साडी ड्रेपिंग, मेकअप, हेअर स्टाइल स्पर्धा का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथी के रुप अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट, लंदन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर योग गुरु राधेश्याम जैसवार नेशनल प्रेसिडेंट द ह्यूमन योग फाऊंडेशन वर्ली मुंबई , स्पेशल चीफ गेस्ट भास्कर खुरसंगे मा. नगरसेवक, तखा सिंगर अमोल अमित जाधव जी को आमंत्रित किया गया था। भास्कर जिने आपने भाषण से तथा अमित जिने आपने गाना गा के कार्यक्रम की रोनक बढाई। योग गुरु राधे श्याम जिने अपनी उपस्थिती दर्षा के महिलाओ को आत्मनिर्भर बने प्रोत्साहित किया। तथा उनकी आने वाली फिल्म मे महिलाओ को शामिल होने का मौका प्रदान किया। मनीषा टेमकरजी जी ने कहाकी हमारा उद्येश लड़कियों को शिक्षित करना न केवल उनके भविष्य को सुरक्षित बनाता है। बल्कि समाज को भी आगे बढ़ाता है। शिक्षा से लड़कियों को अपने अधिकारों के बारे में पता चलता है। वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सशक्त होती हैं, और समाज में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होती है। छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज की विरासत हमें यह सिखाती है कि महिला सशक्तिकरण कितना महत्वपूर्ण है। हमें उनकी शिक्षा और संदेश को आगे बढ़ाना चाहिए और लड़कियों को शिक्षित करने के लिए काम करना चाहिए। हम साथ मिलकर हम लड़कियों को शिक्षित करने के लिए काम कर सकते हैं और समाज को आगे बढ़ा सकते हैं।यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम है .महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम है। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक तरीका है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का एक अवसर है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



