google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मधेपुरा जिला जनता दल(यू) के जिला जदयू के प्रवक्ता पद पर मनोनीत हुए डॉ० राजीव जोशी

मधेपुरा।

बिहार प्रदेश जनता दल(यू०) के निर्देश पर मधेपुरा जिला जनता दल(यू) के अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मंत्री डॉ.रमेश ऋषिदेव ने मधेपुरा जिला जदयू के प्रवक्ता पद पर डॉ० राजीव जोशी को मनोनीत किया है|
जिला अध्यक्ष डॉ० रमेश ऋषिदेव ने कार्या० पत्रांक 10/2024 दिनांक 13/06/2024 के आलोक में प्रवक्ता पद पर डॉ० जोशी का मनोनयन किया है। ज्ञातव्य हो कि डॉ० जोशी बिहार प्रदेश जद(यू) तकनीकी प्रकोष्ठ के सचिव पद पर पूर्व से हीं कार्यरत हैं और मधेपुरा जिला में जद यू को मजबूत करने और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार के विकास में किए गए कार्य एवं अन्य कार्यों को जन जन तक पहुंचाने में सफल होंगे।डॉ० जोशी को जिला जद(यू) का प्रवक्ता बनाए जाने पर जद (यू) नेता श्री रामचंद्र चौधरी, सुजय मेहता ,श्री तेजनारायण यादव, अरविंद यादव, बरूण यादव,योगेंद्र राम, नेपाल मंडल आदि जद (यू) नेताओं ने डा.जोशीको बधाई एवम जिला अध्यक्ष रमेश ऋषिदेव के प्रति आभार प्रकट किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)