अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, संवाददाता झारखंड
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 14 जून 2024:–सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार दोपहर ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने से ट्रॉली में सवार तीन महिलाएं घायल हो गई. ट्रॉली पलटते ही चालक मौके से फरार हो गया.
मिली जानकारी के अनुसार सभी महिलाएं स्क्रैप चुनने के लिए ट्रैक्टर की ट्रॉली पर चढ़ गई थी इसी बीच ओवरलोड ट्रैक्टर की ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे तीन से चार महिलाएं को गंभीर चोटे आई है.
वहीं मौके पर मौजूद युवा टीएमसी नेता बाबू तांती ने सभी घायलों को आदित्यपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया. गनीमत रही कि घटना में किसी इंसानी जान का नुकसान नहीं हुआ.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



