समाज जागरण डेस्क नोएडा
मधुबनी बिहार।। कन्हौली वार्ड नंबर 1 मे काली पूजा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। काली पूजनोत्सव महारानी को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा मे 151 महिलाओं ने भाग लिया। काली पूजा समिति से मिली जानकारी के अनुसार इस बार का आयोजन काली पूजनोत्सव महारानी पोखर पर मनाया जा रहा है। जिसको लेकर ग्रामीण समाज मे अति उत्साह है। बताया जा रहा है कि यहाँ पर 1983 से पहले हर वर्ष काली पूजा का आयोजन किया जाता था लेकिन उसके बाद से किसी कारणवश काली पूजा बंद कर दिया गया।

इस अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बबीता शर्मा अध्यक्ष सबिया प्रवीण उपाध्यक्ष जिला अध्यक्ष जन सुराज के केशव भंडारी संजीव महाजन वार्ड पार्षद 01 के रीना कुमारी वार्ड पार्षद 05 के प्रकाश शर्मा काली पूजा के कमिटी पवन मंडल अध्यक्ष सचिव अजय शाह कोषाध्यक्ष रंजन बर्नवाल ,सदस्य मुन्ना शाह गोलू बर्नवाल अजय कामत देवू मंडल मेला प्रभारी अर्जुन मंडल छोटू पासवान सोनू कुमार राघव झा इत्यादि मौजूद थे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



