समाज जागरण । मिंटू कुमार हजारीबाग। झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन का सांगठनिक विस्तार करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष मधुसूदन प्रसाद मेहता और जिला सचिव आमिर अल्ताफ ने बताया कि आज- 8 फरवरी 2026 को हजारीबाग के जी एम इंटर कालेज में संगठन के विस्तार के लिए बैठक में हजारीबाग जिला के सदस्यों की सहमति पर संगठन के विस्तार करते हुए मधुप मनोहर को पुनः संयोजक बनाया गया ।
मनोज कुमार राय एवं परवेज आलम को सह संयोजक,सोहेलअहमद नूर को कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष सर्व सम्मति से बनाया गया । इस मौके पर संगठन के कोर कमिटि सदस्य प्रभु दयाल कुशवाहा, मकसीर आलम , छोटेलाल साव , चेतलाल प्रजापति,बालेश्वर साव ,अभिषेक मेहता सहित कई सदस्य और पदाधिकारी मौजूद थे। संगठन के अध्यक्ष मधुसूदन मेहता ने कहा संगठन का दूसरा विस्तार शीघ्र किया जाएगा ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



