google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

माघ मेला 2026: संस्कार भारती का भूमि-पूजन कार्यक्रम संपन्न, 11 दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव की तैयारी

उत्तर-प्रदेश प्रयागराज।संस्कार भारती प्रयागराज द्वारा माघ मेला 2026 के पावन-पुनीत अवसर पर माघ मेला क्षेत्र में 19 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक आयोजित किये जाने 11 दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव “अवलोकन तीरथराजु चलो रे-2026” के सन्दर्भ में भूमि-पूजन कार्यक्रम मेला क्षेत्र में किला-चौराहा के निकट आवंटित भूमि पर किया गया।पंडित राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी के मंत्रोच्चार के साथ डा•ज्योति मिश्रा,अध्यक्ष महानगर इकाई ने श्रद्धा-आस्था के साथ पूजन किया।

256 GB स्टोरेज + Zephyr कलर – स्टाइल और स्टोरेज का परफेक्ट मैच!

इस अवसर पर संस्कार भारती के उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज के निदेशक सुदेश शर्मा, प्रो•(डा•) प्रेम कुमार मल्लिक, अखिल भारतीय संगठन मंत्री अभिजीत गोखले, उत्तर प्रदेश पूर्वी के क्षेत्र प्रमुख काशी प्रांत के संगठन मंत्री दीपक शर्मा, डा•योगेन्द्र कुमार मिश्र “विश्वबन्धु, संरक्षक महानगर इकाई, महामंत्री प्रयागराज महानगर एवं मेला संयोजक विभव शंकर मिश्र, कोषाध्यक्ष शम्भूनाथश्रीवास्तव, काशी-प्रांत के कला-संयोजक सुशील राय,लोककला संयोजक प्रेमलता मिश्रा, दृश्यकला संयोजक काशी प्रांत डा•सचिन सैनी, विश्वविद्यालय के महामंत्री मनीष तिवारी, महानगर इकाई के दृश्य कला संयोजक एवं मीडिया प्रभारी कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा , राजनजी अध्यक्ष जिला इकाई, डा•इन्दु शर्मा अध्यक्ष विश्वविद्यालय इकाई , संतोष पाण्डेय, रागिनी चन्द्रा, प्रियंका चौहान, आलोक मिश्रा, श्रेयस शुक्ला, मंजिला सक्सेना, ईश्वर चन्द विश्वकर्मा, अनंत अग्रवाल, सत्यनारायण मौर्या बाबा (मध्य प्रदेश), थीप्ति त्रिपाठी,ज्योति मिश्रा एवं सत्यप्रकाश भारती बच्चा आदि गणमान्य उपस्थित रहे। बैठक उपरांत माघमेला कार्यक्रम के संदर्भ में राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने सभी सदस्यों के साथ बैठक ली।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)