कृष्ण मुरारी
संवाददाता समाज जागरण सेवापुरी वाराणसी
सेवापुरी परमहंस आश्रम शक्तेशगड़ मिर्जापुर स्थित गुरुवार की शाम 5:35 बजे सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे बाबा बागेश्वर धाम के महंत श्री धीरेंद्र शास्त्री सत्संग मंच पर पहुंचे परम पूज्य स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज के चरणों में दंडवत प्रणाम कर दर्शन किए और स्वामी जी का सत्संग सुने बताते चलें कि यथार्थ गीता के रचयिता परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज सत्संग में भक्तों की भारी भीड़ जबरदस्त रही स्वामी जी का सत्संग चल रहा था तभी भक्तों ने परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद महाराज के नाम के जयकारे का उद्घोष किया इस दौरान स्वामी जी के दर्शन के लिए भारी भरकम भीड़ के साथ पहुंचे बाबा बागेश्वर धाम के महंत श्री धीरेंद्र शास्त्री को स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के शिष्यों ने स्वामी जी के मंच तक श्री धीरेंद्र शास्त्री को ले जाकर स्वामी जी के दर्शन कराने के बाद स्वामी जी के पास बाबा बागेश्वर धाम के महंत श्री धीरेंद्र शास्त्री को बैठने के लिए आसन लगाया गया पर वह स्वामी जी के बगल में दरी पर ही बैठ गए फिर उन्हें एक गद्दा बिछाया गया जिस पर बैठकर स्वामी जी का पूरा सत्संग सुनने के बाद सत्संग समापन के दौरान स्वामी जी से ज्ञान प्राप्त करने के लिए स्वामी जी के झूला के पास पहुंच आश्रम के संतों से मिले इस दौरान आश्रम के वरिष्ठ संत स्वामी नारद महाराज सोहम महाराज दीपक महाराज लाले महाराज राकेश महाराज शहीद संत मौजूद रहे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



