google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

देशभर में मनाया गया महारानी लक्ष्मी बाई वीरांगना दिवस

इन्दौर। 18 जून। झांसी की महारानी लक्ष्मी बाई की पुण्य तिथि पर शनिवार को देश के विविन्न स्थानों पर वीरांगना दिवस मनाया गया। देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, इस अमृत महोत्सव के अन्तर्गत देश में अलग अलग कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इसी के अन्तर्गत आज इन्दौर में भी मातृशक्ति- महिलाओं के राष्ट्रवादी संगठनों द्वारा इन्दौर में अलग अलग स्थानों से दो-पहिया वाहन रैली निकाली गई। और सभी स्थानों की रैलियां इन्दौर के किला मैदान पर महारानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा पर सभा के रूप में परिवर्तित हो गईं। यहां महारानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

अधिवक्ता समिति की मालवा प्रांत की महिला प्रमुख एडवोकेट स्वाती दखले ने डॉ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’ को बताया कि यह कार्यक्रम सतिमि के मालवा प्रांत के अध्यक्ष उमेश यादव और  महामंत्री- विक्रम दुबे के मार्गदर्शन में इन्दौर महिला संगठनों की समन्वयसमिति के संयोजन में सभी राष्ट्रवादी संगठनों ने मिलकर आज ये कार्यक्रम संयोजित किया है। सभा स्थल पर एड. वर्षा सिंह ठाकुर, एड. शैली खत्री, एड. विनीता फाय, एड. रचना दुबे आदि ने महारानी लक्ष्मी बाई के शौर्य और बलिदान पर अपने विचार रखे। एड. स्वाती जी ने बताया कि मालवा प्रांतीय अधिवक्ता समिति जनहित के अनेक कार्यक्रम करती है। पिछड़े और असहाय व्यक्तियों को यदि न्याय नहीं मिल पाता या वे आर्थिक रूप से अक्षम होने के कारण न्याय से बंचित रहते हैं तो यह समिति आगे आकर उन्हें बिना किसी आर्थिक भार के न्याय दिलाने में सहयोग करती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)