दैनिक समाज जागरण
विश्व नाथ त्रिपाठी
- प्रतापगढ़।चोरियों पर लगाम लगाने में नाकाम हो रही है महेशगंज पुलिस।मिली खबर के अनुसार बीती रात चोरों ने किया दर्जन भर से ज्यादा गैस सिलेंडर पर हाथ साफ।
जितेंद्र गैस एजेंसी पर बीती रात अज्ञात चोरों ने दीवार फांदकर गैस एजेंसी में कूद कर पंद्रह गैस सिलेंडर कर लिया चोरी,सूत्रों के मुताबिक मैजिक से चोरी के सिलेंडर लेकर भागे चोर।
आजाद नगर में पुलिस बूथ के सामने से जलेशरगंज झींगुर मार्ग पर बनी गैस एजेंसी से मनबढ़ चोरों ने उड़ाया गैस सिलेंडर।पुलिस को नही हुई कानोकान खबर।शनिवार को सुबह जब मालिक जितेंद्र मिश्र को हुई जानकारी,तो नजारा देख रह गए वे दंग।
चोरी की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक परमात्मा तिवारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। एजेंसी मालिक जीतेन्द्र मिश्र ने दी पुलिस को तहरीर जांच में जुटी महेशगंज की पुलिस।
अब तक हल्का नम्बर चार में हो चुकी हैं दो दर्जन से अधिक चोरियां लेकिन हल्के में तैनात पुलिसकर्मी एक भी चोरी का नही कर पाएं हैं खुलासा।
पुलिस की उदासीनता, शिथिलता और अकर्मण्यता के चलते चोरों में नही है पुलिस का कोई खौफ और वे इलाके में चोरियों की घटनाओं को दें रहें हैं लगातार अंजाम।
पुलिसिंग करने के बजाय पक्षों को उलझाकर वसूली में व्यस्त रहतें हैं क्षेत्र के पुलिसकर्मी।
मामला प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र के रायअसकरनपुर गांव का।
बता दें कि महेशगंज पुलिस हमेशा विवादों में घिरी रहती है ।इसे किसी भी अधिकारी या शासन के आदेश का भय नहीं दिखाई देता ।यहा की जनता परेशान हैं ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



