google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उद्यमी पुरस्कार योजना हेतु 07 अक्टूबर तक आवेदन दें

दैनिक समाज जागरण
विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़। जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी नन्दलाल पटेल ने बताया है कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा विभाग के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2019-20, 2020-21, 2021-22, 2022-23 एवं 2023-24 अन्तर्गत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) एवं मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना (एमएमजीआरवाई) के वित्त पोषित इकाईयों के उत्साहवर्द्धन हेतु ‘‘उद्यमी पुरस्कार योजना’’ संचालित की जा रही है। पुरस्कार हेतु चयन का मानक कम पूंजी में अधिक रोजगार उपलब्ध कराने वाली इकाईयों को प्राथमिकता दिये जाने का प्राविधान है। आवेदन ऑफलाइन प्राप्त किया जायेगा जिसकी अन्तिम तिथि 07 अक्टूबर 2024 है। आवेदन हेतु बैंक का ऋण स्वीकृत पत्र, उद्योग आधार रजिस्ट्रेशन, बैलेंस सीट एवं इकाई का फोटोग्राफ उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)