समाज जागरण वाराणसी
एक मामला प्रार्थिनी वसीमा पत्नी कलाम निवासी – कादीपुर, थाना- शिवपुर, वाराणसी की रहने वाली है दिनांक ३१.१०.२०२३ को पड़े प्रार्थना पत्र की जांच करते हुए महिला अपराध प्रभारी निकिता सिंह द्वारा दिनाँक ०६.११.२०२3 को मौके पे जाकर जांच किया गया। जिसमें पति-पत्नी के विवाद का मामला सामने आया । उक्त प्रार्थना पत्र में दोनों पक्षो को थाने पर बुलाया गया । घंटो बात चीत समझने व समझाने के साथ मनमुटाव दूर कर आपसी सहमति से सुलह समझौता करवाया गया।दोनो पति पत्नी प्रेम पूर्वक एक दूसरे के साथ रहने को राजी होते हुए थाना प्रभारी को धन्यवाद कहते हुए खुशी – खुशी घर गए।
वही एक और मामले में जेबा रियाज पत्नी मोहम्मद शाहिद अंसारी निवासी सनवाली रोड हयात नगर पब्लिक स्कूल मिर्जापुर,पत्नी निवासी रामनगर वाराणसी का 18 महीनों से विवाद चल रहा था दोनो एक दूसरे के साथ रहना नही चाहते थे महिला थाना प्रभारी महोदया निकिता सिंह ने समझदारी दिखाते हुए इस बिखरते परिवार को जोड़ने का प्रयास किया। वही पति पत्नी एक दूसरे से माफी मांगते हुए आपसी रजामंदी से एक दूसरे के साथ रहने का समझौता करते हुए घर वापसी किया।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



