समाजसेवा और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान, गरीब बच्चों, महिलाओं और जरूरतमंदों के उत्थान में निभा रहीं अहम भूमिका
नई दिल्ली। समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक भारती नेगी को बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी के हाथों प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया। पश्चिमी विहार स्थित मैपल गोल्ड (Maple Gold) रिसॉर्ट में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

भारती नेगी लंबे समय से गरीब बच्चों, असहाय लोगों और महिलाओं के उत्थान एवं विकास के लिए कार्य कर रही हैं। ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से वह शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और जरूरतमंदों की सहायता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सक्रिय योगदान दे रही हैं। उनके प्रयासों से समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों को सहयोग मिल रहा है।
समाजसेवा के साथ-साथ भारती नेगी एक प्रतिभाशाली कलाकार भी हैं। सामाजिक सरोकारों और कला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद भारती नेगी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व और प्रसन्नता का क्षण है। उन्होंने इस सम्मान को ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े सभी सहयोगियों और समाजसेवा के कार्यों में उनका साथ देने वाले लोगों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं और असहाय लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि समाजसेवा केवल एक कार्य नहीं, बल्कि मानवता के प्रति जिम्मेदारी है। जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। भविष्य में भी वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाती रहेंगी।
भारती नेगी को मिले इस सम्मान से उनके परिवार, शुभचिंतकों और परिचितों में खुशी का माहौल है। उनकी यह उपलब्धि समाजसेवा और मानव कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को नई पहचान देने वाली है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



