google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*महुआ शराब के साथ बाइक जब्त एक कारोबारी गिरफ्तार*



दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 3 अगस्त 2023 औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड के नारारी कला खुर्द पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के खैरा मोड़ के समीप से छापेमारी कर 80 लीटर चुलाइ अवैध महुआ शराब और बाइक के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मेह गांव निवासी जय प्रकाश पटेल के रूप मे की गई है। पुलिस छापेमारी मे एस आई कृष्ण राय, पी एस आई कुणाल कुमार, पी एस आई राजा कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि शराब और बाइक को जब्त कर थाना लाया गया है और मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)