एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के कजराइन गांव के समीप सोन दियारा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर 5000 लीटर जावा महुआ घोल ,2 क्विंटल गुड़ नष्ट किया है। वहीं मौके पर दो शराब शराब भट्टी और दारू बनाने की सामग्री को जप्त कर नष्ट किया गया है। इस कार्रवाई में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है । थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है, जिसमें पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को आने की भनक लगते ही शराब तस्कर और निर्माता भाग निकले।इस छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष एवं पुलिस बल के अन्य जवान शामिल रहे। पुलिस की इस कारवाई से अवैध शराब निर्माता और तस्करों में हड़कंप व्याप्त है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)