google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना कोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई—गैंगस्टर एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरी

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल निर्देशन में थाना कोन पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

आज दिनांक 28.08.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना कोन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 143/2026, धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर अधिनियम, थाना कोन से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त सियाराम चेरो को उसके घर के पास ग्राम पड़रछ से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)