मुख्य सरगना सहित अन्य अभियुक्तों के आवास पर धारा 84 बीएनएसएस की उद्घोषणा चस्पा
फरार अभियुक्तों की संपत्ति कुर्की की तैयारी
सदर संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता/ समाज जागरण
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है।
थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-1191/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2)क भारतीय न्याय संहिता तथा 21सी, 27ए, 29 NDPS Act से संबंधित प्रकरण में मुख्य अभियुक्त शुभम जायसवाल पुत्र भोला जायसवाल निवासी ए-9/24 जे, कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, थाना आदमपुर, जनपद वाराणसी एवं उसके सहयोगी 01. निशांत कुमार गुप्ता उर्फ रवि गुप्ता पुत्र ज्ञानचंद निवासी वार्ड नं० 06, चांदनी चौक, नई बाजार, जनपद भदोही तथा *02. विजय गुप्ता पुत्र राजेंद्र प्रसाद गुप्ता निवासी के-64/1ए, गोला दीनानाथ, कबीरचौरा, जनपद वाराणसी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है।
उक्त प्रकरण में अभियुक्तगण लगातार फरार चल रहे हैं। माननीय न्यायालय विशेष न्यायाधीश, सोनभद्र द्वारा जारी उद्घोषणा आदेश के अनुपालन में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा धारा 84 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के अंतर्गत अभियुक्तों के आवासों पर पर्याप्त पुलिस बल की उपस्थिति में नोटिस/उद्घोषणा विधिवत चस्पा की गई। अभियुक्तों को नियत तिथि 27.02.2026 तक न्यायालय/पुलिस के समक्ष उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्धारित तिथि तक उपस्थित न होने की दशा में अभियुक्तों की चल एवं अचल संपत्ति की कुर्की हेतु माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर नियमानुसार कुर्की की कठोर कार्यवाही की जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



