google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

माली थाना पुलिस ने मारपीट और हत्या के प्रयास मामले दो लोगों को किया गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने मारपीट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर धाराओं में दर्ज मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान माली थाना कांड संख्या 74/25 के प्राथमिकी अभियुक्त चंदन कुमार, पिता नरेश मेहता और अप्राथमिकी अभियुक्त रणजीत कुमार, पिता प्रहलाद मेहता के रूप में हुई है। दोनों कसौटिया गांव, थाना माली, जिला औरंगाबाद के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)