समाज जागरण जिला संवाददाता उदय सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा/तेजगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त जारी कराने के एवज में रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तेजगढ़ पंचायत सचिव जुगराज लोधी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार हितग्राही महेंद्र कोष्ठी से प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त जारी कराने के बदले पैसों की मांग की जा रही थी। इससे परेशान होकर हितग्राही ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त टीम ने मौके पर आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। ग्रामीणों का कहना है कि योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर गरीब हितग्राहियों से राशि मांगना बेहद गंभीर मामला है।
लोकायुक्त द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



