google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर रेफरल अस्पताल में 12 मई को लगेगा दिव्यांग शिविर

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के रेफरल अस्पताल में सिविल सर्जन औरंगाबाद के निर्देश और जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के ज्ञापांक के आलोक में दिव्यांगजनों के लिए 12 मई 2026 को एक दिवसीय दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि शिविर में हड्डी, नेत्र, ईएनटी समेत अन्य रोगों की जांच कर UDID कार्ड के लिए पंजीकरण किया जाएगा।उन्होंने यह भी बताया कि शिविर में जिलास्तर से प्रतिनियुक्त विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सेवाएं देगी। वहीं अस्पताल प्रबंधक ऊषा चौधरी को शिविर में आवश्यक व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। लिपिक आनंद कुमार और परिचारी विनोद कुमार सहयोग में रहेंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)