google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कानपुर में मुठभेड़ के दौरान लाखों के जेवरात चुराने वाला शातिर गिरफ्तार

चुराये गये जेवरात तमंचा और कारतूस भी बरामद

सुनील बाजपेई
कानपुर। आज सोमवार तड़के यहां ज्वैलर्स शॉप का शटर काटकर लाखों के जेवरात उड़ाने वाले 25 हजार के इनामी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई । बदमाश से मुठभेड़ हो गई। अनमोल सिंह नामक इस शातिर चोर अनमोल सिंह पैर में गोली मारकर दबोचा गया।
पुलिस के अनुसार पुलिस के अनुसार शताब्दी नगर पनकी निवासी अनुज तिवारी की पनकी में श्री बांके बिहारी ज्वैलर्स एंड रत्न केंद्र के नाम से दुकान है। बीते 8 अगस्त को चोर शटर काटकर करीब दो किलो चांदी के जेवरात और लाखों रुपए के सोने के जेवरात ले गए थे इसके बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश कररही थी, जिसके बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश कर रही थी। साथ ही शातिर चोर अनमोल सिंह पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था।
जानकारी के मुताबिक आज सोमवार तड़के पनकी पुलिस ने घेराबंदी करके चेकिंग कर रही थी, इस दौरान आ रहे बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो बाइक मोड़कर भागने लगा। जब पुलिस ने घेराबंदी की तो सीधे पुलिस पर फायर झोंक दिया। इसके बाद ही अनमोल सिंह नामक शातिर के चोर को गोली मारकर पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया। पूछताछ के दौरान अनमोल ने अपने गैंग के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। उसके ठिकाने से पुलिस ने चोरी झुमका, पांच जोड़ी पायल समेत अन्य जेवरात भी बरामद किया है। अब पुलिस उसके गिरोह में शामिल अन्य चोरों की तलाश कर रही हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)