google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में पति गिरफ्तार

बिभूति भूषण भद्र दैनिक समाज जागरण संवाददाता

लालगढ़ थाना के पुलिस ने पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में पति को क्या गिरफ्तार। आरोपी का नाम अमर मुर्मू है जो सरसवेदिया गांव का रहने वाला है। शनिवार सुबह पुलिस ने उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसी दिन उसे झाड़ग्राम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां न्यायाधीश ने 14 दिनों के लिए जेल हिरासत का आदेश दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता की शादी कुछ साल पहले अमर मुर्मू के साथ हुई थी। उनके एक 5 वर्षीय पुत्री और 3 वर्षीय पुत्र है। कुछ साल पहले अमर अन्य किसी महिला के साथ प्रेम प्रसंग में पड़कर पत्नी की उपस्थिति में प्रेमिका को घर ले आता था। इसी को लेकर पति-पत्नी के मध्य अक्सर विवाद हो जाया करता था। तथा आए दिन अमर के द्वारा पत्नी को प्रताड़ित कर यातनाएं देने लगा। अंततः 18 मई को पीड़िता ने लालगढ़ थाने में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर अमर को गत दिनों गिरफ्तार किया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)