दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 25 सितंबर 2024 नगर पंचायत क्षेत्र के जनकपुर पोखरा से एस आई नरेंद्र प्रसाद एवम सशस्त्र बल द्वारा नबीनगर थाना कांड संख्या 179/ 21 दिनांक 5/ 8 /21 के अभियुक्त उपेंद्र चौधरी पिता शिवनंदन चौधरी ग्राम जनकपुर पोखरा थाना नबीनगर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। मामले मे थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि अभियुक्त पर पुलिस पर हमला करने,जीप जलाने,आगजनी करने, तोड़ फोड़ करने और दंगा करने संबंधी डैमेज ऑफ़ पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट 1984 के तहत प्राथमिकी दर्ज है ।गिरफ्तारी के भय से वह लंबे समय से फरार चल रहा था जिसे गुप्त सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



