दैनिक समाज जागरण किशनगंज
किशनगंज शहर के प्रेमपुर रेलवे गुमटी नंबर 3 पर रेलवे लाइन पार करने के दौरान एक व्यक्ति ट्रेन के चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन के गुजर जाने के बाद घायल व्यक्ति रेलवे पटरियों पर तड़पने लगा। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज हेतु आनंन-पणन में सदर अस्पताल में भेजवाया। सदर अस्पताल पहुंचते ही व्यक्ति की मौत हो गई। मृत की व्यक्ति की पहचान किशनगंज शहर के लाइन पर आने निवासी प्रेम सिंह के रूप में हुआ। स्थानीय लोगों द्वारा व्यक्ति की मौत की सूचना उनके परिजनों को दिया गया। परिजन सदर अस्पताल पहुंचते ही रो-रो कर बिलखने लगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



