अनियंत्रित ट्राला ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का डिवाइडर तोड़ा
सुशील कुमार ब्यूरो चीफ दैनिक समाज जागरण इटावा
भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली ग्रामीण क्षेत्र अन्तर्गत गुजरे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बीती रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार एक वाइस चक्का बंद ट्राला ट्रक अनियंत्रित होकर किलो मीटर 282 पर डिवाइडर तोड़ कर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। ट्राला ट्रक में चालक के साथ बैठा युवक रोहित
25 वर्ष पुत्र जसवंत सिंह निवासी ग्राम धर्मपुर थाना पिलुआ जनपद एटा की दुर्घटना में ट्राला ट्रक से गिरकर घटना पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही भरथना पुलिस और यूपीडा कम्पनी के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू कर मृतक युवक रोहित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया। मृतक रोहित के पास से मिला फोन के आधार पर रोहित के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। यूपीडा कर्मियों ने बताया दुर्घटना घटित होते ही ट्राला ट्रक को छोड़ चालक मौके से भाग जाने में सफल हो गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



