समाज जागरण/ विजय शंकर पांडेय
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जनपद में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में थाना मांची पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। दिनांक 01.03.2026 को प्रभारी निरीक्षक भैया एस0पी0 सिंह मय पुलिस टीम द्वारा होली पर्व के दृष्टिगत क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान मांची मोड़ तिराहा, बहद ग्राम सुअरसोत पर चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान खलियारी की ओर से एक मोटरसाइकिल चालक तेज गति से आता दिखाई दिया, जिसने पुलिस टीम को देखकर हड़बड़ाहट में वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस बल द्वारा तत्परता से अभियुक्त को मौके पर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर अभियुक्त विकास कुमार खरवार पुत्र रामा शंकर सिंह खरवार निवासी ग्राम लोंदा थाना लोहरा जिला कैमूर भभुआ (बिहार), उम्र करीब 21 वर्ष के कब्जे से कुल 43.920 लीटर अवैध अंग्रेजी व देशी शराब बरामद की गई।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना मांची पर मु0अ0सं0 14/26 धारा 317(2) बीएनएस व 60/63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त को मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



