बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण
गाजीपुर.बलिया.आजमगढ.मऊ.शाहगंज.जौनपुर.वाराणसी.भदोही समेत अन्य जगह से हजारों श्रद्धालु महिलाओं ने लिया भाग
गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील के बाराँचवर विकास खण्ड अंतर्गत हार्टमनपुर चर्च मे दुःख निवारीका माता मरियम का दो दिवसीय (तिर्थ पर्व) मरियालय दिवस का समापन रविवार के दिन माता मरियम की पालकी मे झाँकी सजाकर मिशन से हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर तक भ्रमण कराकर किया गया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को किया गया।पूरे दिन पूरी रात श्रद्धालुओं के द्वारा जागरण किया गया।
रविवार को सुबह शोभा यात्रा में पालकी के साथ वाराणसी धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष यूजिन जोसफ के साथ श्रद्वालु महिलाएं चल रही थी।हार्टमन इण्टर कालेज में स्वागत गीत से तिर्थ यात्रा का स्वागत किया गया।उसके पश्चात यात्रा पुनः हार्टमन पुर मिशन में वापस लौटी।
हार्टमनपुर मिशन मे हर वर्ष अक्टूबर महिने मे दुःख निवारीका माता मरियम का मरियालय दिवस बडे ही धुम धाम से मनाया जाता है ।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वाजारोहण से शुरु हुआ और रविवार के दिन पालकी मे मरियम की मुर्ति को सजा कर शोभा यात्रा निकाली गयी।इस कार्यक्रम में वाराणसी धर्म प्रांत के मिशनरी समुदाय के लोग बाराणसी, जौनपुर, बलिया,गाजीपुर ,मिर्जापुर तथा आजमगढ़ के सोहांव.रतसड.वीरा भांटी.जमुआ.फ्रांसिसपुर.पियरिया.करसी.कोटवा.
हार्टमनपुर.मरियाबाद.परजीपार.रघुवरगंज.गाजीपुर. भितरी.नंदगंज. गगरन.सकलडीहा. शाहगंज. जौनपुर. आजमगढ़. भदोहीं.चंदौली.मऊ.ताजोपुर.बहादुर गंज समेत अनेको पल्ली से पहुंच कर इस धर्म यात्रा मे शामिल हुये थे।
आये तीर्थ यात्रीयो ने शनिवार को पूरे दिन पूरी रात भजन किर्तन किया । फिर रविवार को माता मरियम की झाँकी निकली। तत्पश्चात मिस्सा बलिदान, मुण्डन, और पुरोहिती कर्म के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ।
कार्यक्रम का मंच संचालन रंजीत ने किया। आभार सिस्टर प्रिस्का ने ब्यक्त किया।इस कार्यक्रम में विशप वाराणसी धर्म प्रान्त युजिन जोसफ,फादर सी थामस शिक्षा सचिव वाराणसी धर्म प्रान्त, फादर प्रकाश तिग्गा पल्ली पुरोहित हार्टमन पुर,
फादर पी विक्टर प्रशासक हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर
,फादर मैथ्यू, फादर मार्क,फादर एन्टोनी, फादर मुत्थू, फादर प्रकाश, फादर आनंद, फादर सुशील, फादर जयरतन, फादर सोनेलाल,फादर आरोक्या,फादर मनोज,फादर बिमलन, फादर ब्रायन,फादर जयरतन,फादर मुहुल,फादर बाला, फादर फादर सुरेश,फादर भास्कर,फादर डेनिस विक्टर,फादर साइमन,सिस्टर सुपिरियर, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, सिस्टर अशिता,सिस्टर हेलेन,प्रिस्का, पूनम,माबेल

सिस्टर कृतिका, सिस्टर पुष्पा, सिस्टर हेलेन, सिस्टर पूनम, पल्ली वासी प्रभु हंस कुमार, प्रकाश,दिनेश, आलोक, आनंद, श्याम बिहारी,पारस, रणजीत कुमार, उदयभान,उदय कुमार प्रधानाचार्य हार्टमन इण्टर कालेज,राजेश कुशवाहा,दिनेश पाठक,अजीत कुमार, राजकुमार राम, शुभनारायण यादव, सत्येन्द्र पाण्डेय, अरविन्द राय,सी डी जान,अरविंद कुमार भारती,सिस्टर पूनम ,राकेश जोसफ, संतोष वर्मा ,निर्मल राम, विनोद शर्मा, आशीष कुशवाहा, शेषनाथ, अमिताभ, आनंद, आलोक, प्रवीण, मंजीत कुमार, मनोज, स्वर्ण लता,रिजवाना, कुमारी गीता,गुड्डन चौबे,शिल्पी,गौरी, सुमन,मुंशफ अली,अनिल कुमार, वीरेन्द्र सिंह यादव, प्रेमशंकर ,जय प्रकाश यादव, प्रेमचन्द,निठाली,शिव नरायन,ओम प्रकाश विशाल,पिंटू समेत ढेर सारे लोग उपस्थित रहे। सिस्टर प्रिस्का के द्वारा मंच से टेण्ट. ध्वनि. प्रकाश.प्रेस .सुरक्षा एवं सहयोग प्रदान करने वाले सभी के प्रति मंच से विशेष रूप से आभार ब्यक्त किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष धन्यवाद एस ओ करीमुद्दीन पुर एवं उनकी टीम के प्रति किया गया।



