श्री राम जानकी मंदिर रावर्टसगंज में मूर्ति पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन व बाल्मीकि रामायण पाठ का किया गया आयोजन
ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण
सोनभद्र। शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी बद्री नाथ सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय स्थित श्रीराम जानकी मन्दिर, रावर्टसगंज में पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ महर्षि बाल्मीकि जी की जयन्ती व रामायण पाठ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद नें श्री राम जानकी मूर्ति का पूजा अर्चन एवं रामायण पाठ कार्यक्रम का शुभारम्भ पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया।
नगर पालिका अध्यक्षा ने आदि कवि महर्षि बाल्मीकी जयंती के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महर्षि बाल्मीकी जी अपने बचपन में धार्मिक कार्यों से बहुत दूर रहे, परन्तु जब उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ तब प्रभु श्री राम के शरण में चले गये और प्रभु की भक्ति में लीन हो गये। उन्होंने कहा कि प्रभु की भक्ति और आत्मशक्ति से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। महर्षि बाल्मीकी जी के जयन्ती के अवसर पर हम उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं।
महर्षि वाल्मीकि जयंती का यह कार्यक्रम संस्कृति विभाग द्वारा पंजीकृत सांस्कृतिक दल ‘‘गीता रानी एण्ड लोक गीत पार्टी और कमलेश कुमार एण्ड लोक गीत पार्टी’’ के कलाकारों द्वारा महर्षि बाल्मीकि रामायण पाठ, भजन व भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर श्रीराम जानकी मंदिर के पुजारी जी, सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य आगंन्तुक, सम्भ्रान्तजन एवं भक्तगण आदि उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



