समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र स्थित मारकुंडी घाटी में उस समय सनसनी फैल गई, जब करीब 100 फीट गहरी खाई से एक नवविवाहित दंपति के शव बरामद हुए। मिली जानकारी के अनुसार दोनों चार दिन पहले दर्शन के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।
स्थानीय लोगों द्वारा खाई से दुर्गंध आने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाया। फिलहाल पुलिस हादसा, आत्महत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान सलखन निवासी चंदा उर्फ इंद्रावती, पत्नी राहुल, तथा रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी गांव निवासी राहुल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी इसी वर्ष 6 मई को हुई थी।

चार दिन पहले दोनों दर्शन के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। घटनास्थल से उनकी बाइक भी बरामद हुई है। कई दिन बीत जाने के कारण दोनों शव सड़-गल चुके थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। यह सड़क हादसा है, आत्महत्या है या फिर किसी अन्य कारण से हुई घटना, इसकी जांच पुलिस हर पहलू से कर रही है। घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



