google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मुख्य बाजार की सड़क सालभर भी नहीं टिक सकी, 76 लाख की योजना की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
12 जुलाई, नगर परिषद क्षेत्र में वर्ष 2024 में लाखों रुपये की लागत से बनी सड़क एक वर्ष भी नहीं टिक सकी। मुख्य बाजार स्थित आनंद स्टोर के समीप सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे उभर आने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई, जिसका खामियाजा अब आम जनता भुगत रही है।


जानकारी के अनुसार, नगर परिषद किशनगंज के अंतर्गत नीमचंद रोड, भगतटोली रोड, कागजिया पट्टी रोड तथा सौदागरपट्टी से रमजान पुल तक सड़क के कालीकरण कार्य के लिए लगभग 76 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे।
विडंबना यह है कि जिस सड़क से प्रतिदिन जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी गुजरते हैं, उसी सड़क की बदहाल स्थिति अब सबके सामने है।

सड़क पर बने गड्ढों के कारण टोटो, बाइक और अन्य छोटे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार टोटो असंतुलित होकर पलटने से बाल-बाल बचे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।


स्थानीय लोगों में आक्रोश
स्थानीय निवासी मो. सरफराज और मो. शमीम ने बताया कि सड़क बनने के कुछ ही महीनों बाद इसकी परत उखड़ने लगी और गड्ढे बन गए। उन्होंने कहा कि इतनी जल्दी सड़क का क्षतिग्रस्त होना निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने तत्काल मरम्मत की मांग की।


एक अन्य स्थानीय निवासी पवन पहाड़िया ने कहा कि सड़क को बने अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन उसकी हालत जर्जर हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।


पहले भी उठी थी शिकायत
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान भी गुणवत्ता को लेकर नगर परिषद और जिला प्रशासन के समक्ष शिकायतें की गई थीं। उनका आरोप है कि शिकायतों पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, जिसका परिणाम आज सड़क की बदहाल स्थिति के रूप में सामने है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)