समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी
सोनभद्र। वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को गति देते हुए ओबरा तहसील के जुगैल ग्राम पंचायत स्थित अंबेडकर पहाड़ी पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल वाली अंबेडकर पहाड़ी पर आयोजित इस पौधारोपण अभियान में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड और जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने पौधे लगाए।


कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, वन विभाग की टीम, विकास खंड चोपन के अधिकारी, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अभियान का उद्देश्य चिन्हित पहाड़ियों को हरियाली से आच्छादित कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।ग्राम प्रधान सुनीता यादव ने कहा कि जुगैल क्षेत्र के लिए यह गौरव की बात है कि यहां बृहद पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में क्षेत्र की अन्य पहाड़ियों को भी हरा-भरा बनाया जाएगा।
अभियान के तहत औषधीय, फलदार और अधिक ऑक्सीजन देने वाले विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए, ताकि पर्यावरण संतुलन मजबूत हो और लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। इस दौरान समाज कल्याण राज्य मंत्री संजू गॉड और जिलाधिकारी चर्चित गोद को आदिवासियों की पहचान टोपी और तेज धनुष देकर सम्मानित किया गया वहीं मुख्य विकास अधिकारी जागृति स्वास्थ्य को सम्मान के रूप में बच्चों द्वारा निर्मित गमले में पौधे की कलाकृति दी गई।
समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद सोनभद्र में इस वर्ष करीब 1 करोड़ 67 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जुगैल ग्राम पंचायत में भी 10 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन को भी सुनिश्चित करना है, ताकि भविष्य में पर्यावरण संरक्षण, हरियाली और जल संरक्षण को मजबूती मिल सके। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश की तरह सोनभद्र में भी वृक्षारोपण महाअभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिले की छह बंजर पहाड़ियों का चयन हरित बनाने के लिए किया गया है, जहां 40 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।
जुगैल की पहाड़ी पर आज लगभग 8 से 10 हजार पौधों का रोपण किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ने और अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



