google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चोपन पुलिस के अधिकारियों- कर्मचारियों ने दौड़ कर दी एकता का संदेश*

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

चोपन/ सोनभद्र। शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर “राष्ट्रीय एकता दिवस” पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में Run For Unity 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी निरीक्षक द्वारा राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाकर किया गया। इसके उपरांत उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत”, “देश की एकता, अखंडता हमारा गौरव” जैसे नारों के साथ एकता दौड़ में भाग लिया।

दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सद्भावना का संदेश दिया। सभी ने राष्ट्र निर्माता लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के देश के एकीकरण और राष्ट्र निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने कहा कि सरदार पटेल जी ने अपने दृढ़ संकल्प, कुशल नेतृत्व और देशभक्ति की भावना से भारत को एक सूत्र में बांधा। उनके आदर्श आज भी हमें एकता और राष्ट्रीय अखंडता बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक स्वर में राष्ट्र की एकता और समरसता को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)