समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख
मस्तूरी। विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर कांग्रेस पार्टी द्वारा विश्वास जताए जाने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप लहरिया ने धुआंधार प्रचार अभियान आरंभ कर दिया है। वे लगातार मतदाताओं के बीच पहुंचकर समर्थन मांग रहे हैं। इसी क्रम में वे शनिवार को शारदीय नवरात्रि सप्तमी पर ग्राम पंचायत सोठीं के मन्नादाई मंदिर और ग्राम पंचायत हिण्डाडिह के चंडी दाई मंदिर में पहुंचकर माता रानी की पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि खुशहाली के लिए कामना किया। साथ ही उन्होंने यहां सघन जनसंपर्क भी किया।
अपने निर्वाचन क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान में लगातार कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप लहरिया का सभी स्थानों पर गर्म जोशी के साथ आत्मीय स्वागत किया जा रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



