समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
मस्तूरी। जनपद पंचायत के मीटिंग हॉल में मस्तूरी जनपद क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों के महिला समूह ने खुद के हाथों से बनाए हुए तिरंगे झंडे का मस्तूरी जनपद में पंडाल लगाकर वितरण किया महिला स्व सहायता समूह के सहयोग के लिए जनपद पंचायत में आए हुए अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण सहित सभी लोगों ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महिला स्व सहायता समूह को सहयोग राशि देते हुए लोगों ने स्व सहायता समूह से साडे पांच हजार से अधिक झंडे खरीदें और हर घर तिरंगा कार्यक्रम को तिरंगे का सम्मान करते हुए अच्छे से मनाने की बात कही। झंडा वितरण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सीपत, सोठी, पोड़ी, जाजी ,टिकारी ,लिमतरा, लावर, किरारी, जयरामनगर, बेलटूकरी, जैसे ग्राम पंचायतों की स्व सहायता महिला समूह ने पंडाल लगाया था। जनपद पंचायत मस्तूरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह लहरें ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को मार्गदर्शन करते हुए उनके उत्साहवर्धन किया। झंडा वितरण कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह लहरें, नोमेश कुमार तिवारी, बीएल कुर्रे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।




