
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
मस्तुरी। राऊत नाच यादव समुदाय का पारंपरिक नृत्य है।इस नृत्य में राऊत लोग विशेष वेशभूषा पहनकर हाथ में सजी हुई लाठी लेकर टोली में गाते और नाचते हुए निकलते हैं।गांव में प्रत्येक घर में नृत्य के प्रदर्शन के पश्चात उनकी समृद्धि की कामना युक्त दोहे गाकर आशीर्वाद देते हैं।मस्तुरी राऊत नाच महोत्सव आयोजक टीम के सभी सदस्यों द्वारा चंदन गुलाल फूल माला पहनाकर सभी अतिथियों भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पारंपरिक नृत्य राउत नाचा की धूम रही । ऐसे में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर प्रेमचंद जायसी खुद को रोक नहीं सके और पारंपरिक वेशभूषा में जमकर थिरके।
डाक्टर जायसी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राउत नाच मस्तुरी के साथ-साथ तो पूरे प्रदेश में अलग अलग जगहों में होता है। लेकिन मस्तुरी में इसका भव्य आयोजन करते हुए इसे महोत्सव की तरह मनाया जाता है।आने वाले समय में मस्तुरी का राउत नाच महोत्सव पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान से जाना जाऐगा।छत्तीसगढ़ की संस्कृति, वेशभूषा, खान पान रीति-रीवाज को आगे बढ़ाने मे यादव समाज का अहम योगदान है ।
डाक्टर जायसी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में शासन द्वारा पारंपरिक संस्कृति को सहेजने का काम कर रही है .राऊत नाच महोत्सव पारंपरिक संस्कृति का हिस्सा है यादव समाज द्वारा अभी भी जीवंत रखा गया है।इस संस्कृति को इसी प्रकार सहेज के रखते हुए आगे बढाना है पारंपरिक संस्कृति के विकास के लिए भी माननीय छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लगातार कार्य किए जा रहा है।
इस अवसर मस्तुरी राऊत नाच महोत्सव के समिति के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु,पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ यादव,प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सरिता यादव,सभापति धनमति यादव,अमित यादव,अनिल यादव,शनि यादव,दीलिप यादव, पदाधिकारी व कार्यकर्ता, मस्तुरी पूर्व विधायक दिलिप लहरिया, ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय,जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह,जिला कांग्रेस सचिव टाकेश्वर पाटले,वरिष्ठ कांग्रेसी जयंत मनहर, जिला पंचायत सदस्य किरण यादव,जनपद सदस्य नारद रजक, महमद सरपंच अनिल निषाद,युवा नेता अशोक राजवाल,भागबलि घृतलहरे गणेशदत्त राजू तिवारी, अमृत राठौड़, विनोद सिंह सहित तमाम मस्तुरी क्षेत्र के नेता पदाधिकारी ग्रामीण उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



