समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में 75 किलोमीटर की आजादी गौरव यात्रा निकाले जाने के संबंध में मस्तूरी विधानसभा प्रभारी दिलीप लहरिया के द्वारा मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सीपत ब्लाक के ग्राम पंचायत खम्हरिया में बैठक लेकर यात्रा को सफल बनाने हेतु सभी कांग्रेसी जनों का राय लेकर सर्वसम्मति से रूट चार्ट तैयार किया गया इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रभारी दिलीप लहरिया (पूर्व विधायक मस्तूरी), राजेंद्र धीवर (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत),नागेंद्र राय (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तूरी), प्रेमचंद जायसी (उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी),राजेश्वर भार्गव (जिला पंचायत सभापति कृषि समिति ), दुबे सिंह कश्यप, रुपेश रोहिदास, प्रमोद जायसवाल, मनोज खरे, अशोक सूर्यवंशी सहित क्षेत्र के सभी जोन अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहे..
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



