google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मस्तूरी के दर्रीघाट में विधायक बांधी ने किया जनसंपर्क:ग्रामीणों को बांटी भाजपा किट, संपर्क से समर्थन अभियान को लेकर की चर्चा



समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख

बिलासपुर।मस्तूरी विधानसभा के दर्रीघाट मे शुक्रवार को मस्तूरी विधायक डॉ बांधी के मौजूदगी भाजपा कार्यकर्ताओं ने संपर्क से समर्थन अभियान को लेकर जन संपर्क किया। मस्तूरी विधायक डॉ बांधी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 सालों की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर और जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज दर्रीघाट सहित कई गांवों में दौरा कर पत्रक और भाजपा बुकलेट वितरित किए।
इस दौरान मस्तूरी विधायक डॉ बांधी ने बताया कि मस्तूरी विधानसभा के मस्तूरी मंडल के दर्रीघाट सहित आसपास के क्षेत्र में ‘संपर्क से समर्थन’ अभियान के तहत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर कैंपन कर जनता को केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धि की किताब वितरित की।
साथ ही समर्थन में मिस कॉल कर समर्थन की अपील की। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीतियों, भ्रष्टाचार और जंगलराज के विरुद्ध एकजुटता के साथ छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।

इस दौरान मस्तूरी मंडल के मंडल अध्यक्ष विजय अंचल विधायक प्रतिनिधि संतोष मिश्रा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी बृजनंदन टंडन, कामता वर्मा फागू यादव, सलीम खान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शीलम शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)