नोएडा समाज जागरण डेस्क
नोएडा सेक्टर 45 स्थित आम्रपाली सफायर मे पांच दिवसीय मोटापा रोग निवारण योग शिविर का शुभारम्भ किया गया। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान मे पांच दिनो तक चलने वाली इस योग शिविर का आज पहले दिन का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ हुआ। आज के इस कार्यक्रम मे 40 से अधिक योग साधक और साधिकाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर नोएडा जिला भारतीय योग संस्थान के अधिकारी मौजूद रहे।
बताते चले कि पांच दिवसीय इस योग शिविर का मुख्य उद्देश्य मोटापा के कारण होने वाली रोग तथा योग के द्वारा उसका निवारण कैसे करें इस पर विशेष बल दिया जायेगा। आज केे पहले ही कार्यक्रम मे श्री हीरा सिंह विष्ट ने मोटापा के विषय पर चर्चा की। इसके अलावा श्री जवाहर लाल यादव ने बहुत ही सुन्दर तरीके से ध्यान करवाया और साधक साधिकाओं को संस्थान के बारे मे जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज पहले ही दिन योग साधक साधिकाओं की संख्या 40 से ज्यादा रहा और आयोजकों को उम्मीद है कि यह संख्या और बढेगा। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया और फिर प्रसाद वितरण किया गया। योगाभ्यास के लिए 6 बजे से 7:30 तक का समय निर्धारित किया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



