google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गणित मैक्सटॉप छात्रवृत्ति परीक्षा हुआ संपन्न

समाज जागरण रंजीत तिवारी (वाराणसी)
वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर लोहता के छात्रों द्वारा गणित मैक्सटॉप छात्रवृत्ति परीक्षा जो की गणित शिक्षा के क्षेत्र में भारत में आयोजित होने वाली छात्रवृत्ति एवम पुरस्कार परीक्षा है जो की प्रत्येक वर्ष छात्रों का गणित विषय में ज्ञान का परीक्षण करवाती है में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसमें बच्चो को नकद पुरस्कार के साथ-साथ प्रमाणपत्र भी दिया गया ।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सपना मौर्या द्वारा छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना मौर्या ने छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के गणित शिक्षकों को इसका श्रेय देते हुए कहा की शिक्षकों द्वारा गणित विषय संबंधी तार्किक, विश्लेषणात्मक और खोज जैसी शिक्षण तकनीकी के द्वारा छात्रों के उचित मार्गदर्शन और छात्रों की कड़ी मेहनत के फलस्वरूप ये उपलब्धि हासिल हुई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)