नोएडा।
प्राधिकरण की शिकायत निवारण समिति, नोएडा द्वारा प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया है। यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के आदेशों के अनुपालन में की गई है। समिति द्वारा पारित आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी प्रार्थना पत्रों को निरस्त किया जाता है।
साथ ही, समिति ने वर्क सर्किल व सामान्य प्रशासन विभाग को निर्देशित किया है कि भविष्य में वेंडिंग जोन हेतु स्थान उपलब्ध होने की स्थिति में नियमानुसार एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर विधिपूर्वक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
प्राधिकरण ने आदेश की प्रति सामान्य प्रशासन विभाग और संबंधित वर्क सर्किल को भेज दी है ताकि आवश्यक अनुपालन एवं कार्यवाही समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जा सके। साथ ही, संबंधित वर्क सर्किल प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि वे सभी संबंधित प्रार्थियों एवं शिकायतकर्ताओं को इस आदेश की जानकारी देना सुनिश्चित करें।
इसी क्रम में माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन याचिका संख्या 42415/2023, 14827/2023 तथा कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट संख्या 5074/2023 की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने हेतु पृथक से कार्यवाही की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतों के परिप्रेक्ष्य में श्री सतीश चंद्र (चौकीदार – श्रम आपूर्तित) को सेवा से हटा दिया गया है। यह निर्णय सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के पश्चात लिया गया है।



