मथुरा। धनतेरस के अवसर पर बांके बिहारी मंदिर का खजाना आज 54 वर्षों के बाद खोला जाएगा। मंदिर के संचालक घनश्याम गोस्वामी ने बताया कि इस ऐतिहासिक मौके पर केवल हाई पावर्ड कमेटी के सदस्य ही खजाने में प्रवेश कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा, चार नियुक्त गोस्वामी भी इस अवसर पर खजाने का निरीक्षण कर सकते हैं। यह कदम मंदिर की परंपरा और धार्मिक आस्था को बनाए रखने के लिए किया जा रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



