google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ऊर्जा नगरी में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन

समाज जागरण
विजय तिवारी
चचाई। श्री राम भक्त मित्र मण्डली चचाई नगर के सभी राम सेवकों द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष में भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन चचाई मार्केट अमरकंटक बाटिका में हुआ जिसमें नगर के छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों व मातृशक्तियों ने भी बढ़ चढ़ कर एकल मटकी फोड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया , उसके उपरान्त आकाश मटकी फोड़ में आस पास की पंचायत चचाई बस्ती ,चचाई नगर, बकेली, एवं ग्राम पंचायत केलैहिरी, की टीमो , ने हिस्सा लिया जिसमें अंततः चचाई बस्ती ने मटकी फोड़ कर अपना विजय श्री हासिल की नगद 7001 रुपए की ईनामी राशी प्राप्त कि / इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति श्री एन के पटेल जी मुख्य अभियंता चचाई पावर प्लांट के कर कमलों से पूजा पाठ कर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का सुभारम्भ किया गया प्रतियोगिता में विशिष्ठ अथिति के रूप में केल्होरी के सरपंच श्री रामपाल सिंह लेहरू जी समाज सेवी श्री जितेंद्र सिंह जी ,डीएस चौहान जी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री रश्मि खरे जी , पूर्व जनपद सदस्य व वरिष्ट भाजपा नेत्री मीना तनवर जी , भाजपा जिला मंत्री श्रीमती ज्योति शर्मा जी , पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती स्नेह लता जी , वा समस्त चचाई नगर की जनता , पुलिस प्रशासन, पत्रकार बंधु ,व चचाई नगर के व्यापारी बंधुओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर अपना अपना सहयोग प्रदान किया


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)