समाज जागरण
धनपुरी ।सोहागपुर क्षेत्र के केन्द्रीय चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी विगत दिनों पश्चिम बंगाल के आर० जी० कर चिकित्सा महाविद्यालय में महिला चिकित्सा अधिकारी के साथ अमानवीय, हृदय विदारक, अनैतिक दुराचारी, घृणित, रेप व हत्या में शांतीपूर्ण ढंग से काला फीता बाँध कर विरोध प्रदर्शन किया गया । प्रदर्शन करते हुए यह भी मांग किया गया संपूर्ण चिकित्सा स्टाफ एवं समस्त महिला चिकित्सा अधिकारी व महिला कर्मचारियों को विशेष सुरक्षा दिया जाए जिससे महिला भयमुक्त हो सके विशेषकर महिला स्वास्थ कर्मियों की सुरक्षा में विशेष ध्यान दिया जाये और जिन्होंने इस घटना अंजाम दिया है उन्हें कठोर से कठोर सजा दी जाए। केंद्रीय चिकित्सालय के सामने विरोध प्रदर्शन में बुढ़ार कन्ड़ा के प्रमुख चिकित्सा सेवायें डा नवीन ,डा० आयुसी राय. डा० सुहीलेन, डा मोनिका कुमारी, डा० सुषमा नागने, डा० आजरी खान, डा.बो. भा. डा. शाकीर खान एवं अन्य चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा स्टाफ शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



