समाज जागरण ब्यूरो चीफ विवेक देशमुख
मस्तुरी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयंत मनहर ने पाराघाट में संचालित राशि स्टील प्लांट में हुए हादसे में पीडितों से मिलने बिलासपुर के महादेव हास्पिटल पहुंचे। पीडितों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना कर उचित न्याय दिलाने की बात कही।
पाराघाट स्थित राशि पावर प्लांट में शुक्रवार की सुबह कर्मचारी काम पर लगे हुए थे। ठेकेदार के कर्मचारी एक गर्म लोहे के टैंक को काटने में जुटे हुए थे। इसी दौरान टैंक में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में काम कर रहे जितेंद्र बंजारे, दाउ सिंह ध्रुव, दिनेश सोनी, दिनेश वर्मा, अजय टंडन और दीपक वर्मा झुलस गए। इनमें दाउ ध्रुव, दीपक और दिनेश की हालत गंभीर है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



