google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अधिकारियों, कर्मचारियों के टी0डी0एस0 कटौती नियमित किये जाने सम्बन्धित की गयी बैठक, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

विजय शंकर पांडेय जिला संवाददाता/ समाज जागरण

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त कार्यालयों के अधिकारियों, कर्मचारियों के टी0डी0एस0 की कटौती नियमित रूप से करने सम्बन्धित सेमीनार का आयोजन किया गया। बैठक में इनकम टैक्टस अधिकारियों द्वारा समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों/संबंधित कर्मचारियों को जानकारी दी गयी कि टीडीएस की कटौती नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए। कर्मचारियों के वेतन से की जाने वाली टीडीएस कटौती एक मुश्त न किया जाये, आवश्यकतानुसार लगभग 12 किस्तों में की जा सकती है, ताकि वित्तीय वर्ष के अंत में अतिरिक्त कर भार की स्थिति उत्पन्न न होने पायें।

टैक्स डिडेक्टेड एटसोर्स (टीडीएस) रिटर्न की फाइलिंग निर्धारित समय-सीमा में नियमित रूप से की जाए। प्रत्येक तिमाही में टीडीएस कटौती का मिलान (reconciliation) संबंधित विवरणों से करते हुए सुनिश्चित किया जाए कि सभी विवरण सही एवं अद्यतन हों। संबंधित डीडीओ/कार्यालय यह सुनिश्चित करें कि जिन कर्मचारियों से टीडीएस की कटौती की जानी है, उनकी कटौती अनिवार्य रूप से की जाए तथा आवश्यक प्रपत्र समय पर प्राप्त किए जाएं।

आयकर अधिनियम में हुए हालिया परिवर्तनों के अनुसार वित्तीय वर्ष से संबंधित आयकर दरों/प्रावधानों में आवश्यक संशोधन लागू किए गए हैं, तथापि, टीडीएस कटौती एवं रिटर्न फाइलिंग की मूल प्रक्रिया में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है, इसलिए पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही कार्यवाही की जाए। सभी संबंधित अधिकारी निर्देशों का अक्षरशः कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगंे। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स, इलाहाबाद संजीव कुमार पांडे, इनकम टैक्स ऑफिसर इलाहाबाद टी0डी0एस0 अंसल पांडे, वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, इलाहाबाद शिव कुमार पांडे, मिथुन कुमार, आलोक कुमार मिश्रा सहित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)