सिंहपुर (नि.प्र.) संस्थापक गुरु आश्रम पडमनिया शहडोल म.प्र.के श्रद्धेय स्वामी श्री 1008 श्री राम कृष्णा आचार्य जी महाराज मधई मंदिर( कटनी )जी का 23 फरवरी 2026 दिन सोमवार को बड़े गुरु जी का 96 “उत्सव बाद ही धूमधाम से मनाए जाने का निर्णय समस्त शिष्य परिवार मंडल से लिया गया है यह कार्यक्रम गुरु आश्रम पंचमुखी हनुमान मंदिर पडमनिया के प्रांगण में परंपरागत के उत्साह के वातावरण में संपन्न होगा जिस सम्बन्ध में शिष्य परिवार मंडल ने बताया इस निर्णय से उनके अनुयायियों एवं श्रद्धालुओं में खुशहाली का माहौल है मालूम हो कि शहडोल के इस दक्षिणी क्षेत्र बड़े गुरुदेव जी का 70 वर्ष पूर्व से दिए आध्यात्मिक योगदान सनातन धर्म के प्रचार प्रसार और समाजहित में किए गए मार्गदर्शन पर शहडोल संभाग के उनके भक्त बहुत सम्मान देता है बड़े गुरूजी का यह”अवतरण दिवस ग्राम व क्षेत्र के लिए गौरव पूर्ण उपलब्धि बताया है शिष्य परिवार मंडल का कहना है कि स्वामी श्री राम कृष्ण आचार्य जी महाराज जी का मंचों के माध्यम से समाज को आध्यात्मिक चेतना ज्ञान तथा सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन के लिए जो ज्ञान की गंगा बहाई है जिस पर समस्त श्रद्धालु जन उनके और कृतज्ञन है और जो दिशा प्रदान की है वह इस क्षेत्र में शुरूआत के श्रीमद् भागवत कथा आयोजन से ज्ञान गंगा प्रवचन व्याख्यान को इस क्षेत्र में बहुत बड़ी पहचान और स्थान मिला है और तब से इस क्षेत्र मे प्रवचनों की श्रंखला निर्बाध गति से जारी है और इसी कड़ी में 17 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक ग्राम पडमनिया में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन शुभारंभ हो गया है जिसमें आज अपराह्न 3:00 बजे भागवत कथा के शुभारंभ के लिए सिंहपुर मंदिर से गुरु आश्रम पंचमुखी हनुमान मंदिर पडमनिया तक विशाल शोभा यात्रा बाजे गाजे एवं कलश यात्रा के साथ निकाली जिसमें बड़ी संख्या में ग्राम और क्षेत्र के धार्मिक श्रद्धालु जन शामिल होकर के कार्यक्रम को सफल बनाया शोभायात्रा में कथा व्यास स्वामी श्री 1008 कमल कांत आचार्य (बिहारी जी) सजी झांकी रथ पर सवार थे यह शोभायात्रा बस स्टेनड सिंहपुर होते हुए नगर भ्रमण हुआ 7 दिवसीय इस धार्मिक महोत्सव को लेकर के ग्राम व क्षेत्र में गजब का उत्साह माहौल देखा जा रहा है ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



