google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बाल श्रम उन्मूलन पर जोर, 77 बच्चों को अनुदान राशि वितरित

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला बाल श्रम टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य कार्य योजना के तहत गठित टास्क फोर्स के सदस्यों ने भाग लिया।


बैठक के दौरान श्रम अधीक्षक ने बताया कि बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के तहत चिन्हित 226 विमुक्त बाल श्रमिकों में से 77 पात्र बच्चों को कैश कंपोनेंट के अंतर्गत अनुदान राशि का भुगतान किया जा चुका है। वहीं नॉन-कैश कंपोनेंट से संबंधित कई मामले अभी लंबित हैं।


इस पर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष पात्र बाल श्रमिकों एवं उनके अभिभावकों को अविलंब नॉन-कैश कंपोनेंट के तहत लाभान्वित किया जाए। उन्होंने इस कार्य में तेजी लाने तथा किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला बाल श्रम टास्क फोर्स के सदस्य एवं विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)