वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत जो दिनांक- 13.07.2024 को व्यवहार न्यायालय परिसर किशनगंज में आयोजित होने वाली है। वही सफल बनाने हेतु लगातार बैठक की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को सभी थानाध्यक्षों के साथ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ओम शंकर द्वारा बैठक की गई। बैठक में सचिव ने थानाध्यक्षों को नोटिस तामिला शत प्रतिशत तथा ससमय कराने का निर्देश दिया गया ताकि संबंधित पक्षकार राष्ट्रीय लोक अदालत में बढ़ चढ़ कर भाग ले सके एवं अपने वादों का निपटारा समझौता से करवा सकें। थानाध्यक्षों ने सूचित किया की नोटिस का तामिला लगभग पूर्ण की जा चुकी है साथ ही उन्होंने जानकारी दिया की नोटिस तामिला के दौरान पक्षकारों के बीच राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्ता की भी जानकारी दी जा रही है ताकि आमजन इसका लाभ ले सकें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



