google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रामेश्वर में लगा विद्युत विभाग का मेगा कैंप

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी
रामेश्वर बाजार आयुर्वेदिक अस्पताल प्रांगण में विद्युत विभाग का मेगा कैंप लगाया गया। जिसमें कुल 65 उपभोक्ताओं द्वारा 3.25 लाख राजस्व की वसूली हुई। 30 उपभोक्ताओं का बिल संशोधन किया गया ,7उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया,45 लोगो का बकाए बिल नहीं जमा करने पर लाइन विच्छेदन किया गया।
मेगा शिविर में उपखण्ड अधिकारी राहुल यादव, अवर अभियंता कृष्ण कुमार मौर्य ने लोगो को बिजली चोरी और समय समय पर बिल का भुगतान करने के प्रेरित किया।
लिपिक श्यामसुंदर और टीजी टू सहित लाइन मैन विनोद पांडेय, मोती लाल, विकास पाल ,मनोज कुमार सहित कई अन्य बिजली विभाग के संविदा कर्मी उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)